Shri Tularam Geeta Vidya Mandir

Shri Tularam Geeta Vidya Mandir Sr.Sec.School, Pinangwan

Affiliation No . CBSE/AFF/SS-00890-2122/2021-22/

Director Desk

मैं अत्यंत सौभाग्यशाली हूँ कि मुझे एक ऐसे विद्यालय परिवार का सदस्य बनने का सुअवसर प्राप्त हुआ है जो प्रतिष्ठित भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से प्रेरित शिक्षा देने का अत्यंत पुनीत कार्य कर रहा है |

आज हमारी सभ्यता एवं संस्कृति, हमारे संस्कार, हमारे आदर्श धीरे-धीरे लुप्त होते जा रहे हैं | हम पाश्चात्य संस्कृति की चकाचौंध से प्रभावित होकर अपने नैतिक मूल्य को भूलते जा रहे हैं | हमारे आदर्श, संस्कार, संस्कृति, नैतिक मूल्य हमारे लिए गर्व ही नहीं गौरव का विषय हैं | इनके साथ हम जुड़े रहे इसी उद्देश्य को लेकर हमारा विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगतिशील है | इस विद्यालय का प्रत्येक छात्र शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान, अनुशासन-प्रिय, आत्मविश्वासी एवं आत्म सम्मान के साथ जीवन की उच्चतम उपलब्धियों को हासिल करे | वह परिवार, समाज एवं राष्ट्र के प्रति पूर्णयता निष्ठावान एवं समर्पित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करे | यही हमारे विद्यालय का एक मात्र उद्देश्य है | आप जिस स्नेह एवं विश्वास के साथ अपने घर की कली को सौपते हैं, मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि हमारा विद्यालय उस कली को एक ऐसा विकसित पुष्प बनाने का प्रयास करेगा जो पूरे समाज एवं राष्ट्र को गौरवान्वित करेगा |

आप सभी का अमूल्य सहयोग एवं कुशल मार्गदर्शन भविष्य में भी प्राप्त होता रहेगा | इसी आशा एवं आकांक्षा के साथ ……..

शुभकामनाओं सहित

   Mr. Jawant Goyal
          (Director)
STRGVM Sr. Sec. School,
     Pinangwan(Nuh)